बॉलीवुड एक्ट्रेस औऱ पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोनी को लेकर कर्नाटक में बवाल मच गया है। दरअसल 31 दिसंबर की शाम न्यू ईयर पार्टी में बैंगलुरू के एक फाइव स्टार होटल में सनी लियोनी का डांस प्रोग्राम रखा गया है। इस डांस शो के खिलाफ कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना प्रदर्शन कर रहा है। इस संगठन का कहना है कि इस तरह का डांस प्रदर्शन और सनी लियोनी, दोनों ही हमारी संस्कृति नहीं है, इसलिए हम इनका विरोध करते हैं। उन्होंने इसके विरोध में गुरुवार को एक मार्च भी निकाला और कहा कि यह शहर की संस्कृति पर हमला होगा। यही नहीं केआरवी ने सनी लियोनी के पोस्टरों को भी आग के हवाले किया और कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना 15 जिलों में अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
Karnataka: The members of pro- Kannada group Karnataka Rakshana Vedike Yuva Sene staged a demonstration protesting against actor Sunny Leone taking part in a new year eve event at Manyata Tech Park in Bengaluru pic.twitter.com/fwk7PetVP9
— ANI (@ANI) December 15, 2017
विरोध प्रदर्शन कर ग्रुप के जनरल सेक्रेटरी का सईद मिनाज का कहना है कि सनी भारतीय नहीं है। उनके बारे में सभी जानते हैं कि वो कहां से आई हैं और क्या काम करती रही हैं। शहर में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कराया जाना इसकी संस्कृति पर हमला है।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। सनी के प्रोग्राम का विरोध पिछले साल भी इस ग्रुप ने किया था। वैसे यहां ये बात बतानी भी जरूरी है कि सनी लियोनी कन्नड़ फिल्म में अपना गेस्ट अपीयरेंस पहले ही दे चुकी हैं। हालांकि उस वक्त उनका विरोध नहीं हुआ था।

