सोशल मीडिया पर गुजरात फ्लावर शो के फोटोज वायरल होना शुरू हो गए हैं। बता दें कि अहमदाबाद में आज (16 जनवरी) से फ्लावर शो की शुरुआत हो गई है। फ्लावर शो सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक साबरमती रिवर फ्रंट पर सभी के लिए खुला रहेगा। जानकारी के मुताबिक इस फ्लावर शो में करीब 750 से अधिक प्रकार के फूल जनता को देखने के लिए मिलेंगे। इसके साथ ही इन फूलों से कई प्रकार की आकृतियां भी जनता को काफी पसंद आ रही हैं।
एक लाख दस हजार स्क्वायर मीटर में है फैला: अहमदाबाद में आज से शुरू हुआ फ्लावर शो करीब 1 लाख 10 हजार स्क्वायर मीटर में फैला है। इसके साथ ही शो में करीब 750 से अधिक तरह के फूल देखने को मिलेंगे। वहीं शो में करीब 7 लाख पौधे भी होंगे।
गांधी जी का चश्मा: फ्लावर शो में फूलों से ही गुजरात ग्लोब, बुलेट ट्रेन, गांधी जी, गांधी जी का चरखा और गांधी जी का चश्मा जैसे 50 स्कल्पचर देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही फूलों से सजी 12 फीट की 10 वर्टीकल वॉल्स भी सभी को अट्रैक्ट कर रही हैं।
3 सेल्फी प्वाइंट: इस फ्लावर शो में जनता का खास ध्यान रखते हुए 3 सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जहां पर आप शानदार सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।
कलाकृतियां: गुजरात ग्लोब, बुलेट ट्रेन, गांधी जी, गांधी जी का चरखा और गांधी जी का चश्मा के अलावा यहां फूले से ही मोर, हंस, हाथी, बहुमंजिला इमारत, तीन दरवाजा जैसी कलाकृतियां भी जनता को देखने को मिलेंगी।
कब तक चलेगा शो: बता दें कि ये शो आज (16 जनवरी) से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा।
बच्चों के लिए है खास: बच्चों के लिए ये शो काफी ज्यादा खास है। जानकारी के मुताबिक इस फ्लावर शो में बच्चों के लिए वॉक इन ड्रॉइंग कॉम्पीटिशन भी रखा गया है।
10 लाख लोगों के आने की उम्मीद: गार्डन और पार्क्स के डायरेक्टर जिगनेश पटेल का कहना है कि हम करीब 10 लाख लोग आने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं पिछली साल से हमने कई सबक लिए हैं ताकि जनता को हम बेहतर सर्विस दे सकें। इसलिए हम सरदार ब्रिज से गांधी ब्रिज तक हम सभी को मुफ्त बस सेवा भी प्रदान कर रहे हैं।
क्या है एंट्री फीस: जानकारी के मुताबिक इस फ्लावर शो की फीस सिर्फ दस रुपए हैं।