आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को 2013 दंगा मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में ‘आप’ के एक और विधायक पर केस दर्ज कर किया गया था। संत कबीर नगर के रहने वाले इस आप विधायक का नाम फर्जी डिग्री मामले में भी सामने आ चुका है। अखिलेश त्रिपाठी मॉडल टाउन से विधायक हैं। उन्हें गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने अखिलेश के खिलाफ कई अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। ‘आप’ विधायक को कई बार कोर्ट में पेशी के लिए बुलाया गया, लेकिन अखिलेश अब तक एक बार भी कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे। गुरुवार को जब इसी मामले में आप MLA कोर्ट में पेश हुए तो जज ने उन्हें अरेस्ट करने के आदेश देते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दंगा भड़काने के इस मामले में ‘आप’ कई और नेताओं का नाम भी सामने आया था। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। अखिलेश त्रिपाठी की गिरफ्तारी उस दिन हुई जब ‘आप’ कार्यकर्ता तीसरा स्थापना दिवस मना रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने 26 नवंबर 2012 को पार्टी की स्थापना की थी। अभी तक ‘आप’ कुल पांच विधायकों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सोमनाथ भारती और जितेंद्र सिंह तोमर का नाम शामिल हैं। त्रिपाठी की गिरफ्तारी का मुद्दा सोशल साइट टि्वटर पर भी छाया हुआ है। #AAP MLA Akhilesh Tripathi इस समय ट्रेंड कर रहा है।
पढ़ें, क्या ट्वीट कर रहे हैं लोग
arrest of “AAP MLA Akhilesh Tripathi” is kejri getting exposed every day . u cant fool everyone for long Mr kejru pls remember that
— Neo Nair (@fighter_nair) November 26, 2015
Aap MLA Akhilesh Tripathi Sanjiv Shah arrested in connection wt 2013Burari Riots case Serious chrgs #AAPMlaArrested pic.twitter.com/jxCg1cBA7e — Naina (@NaIna0806) November 26, 2015
“AAP MLA Akhilesh Tripathi” now that ladies n gentlemen Is the idea of clean politics
— Neo Nair (@fighter_nair) November 26, 2015
Happy #ConstitutionDay AAP MLA Akhilesh Tripathi https://t.co/OiOeLTbUkx — Sandip Bag (@sandipbag) November 26, 2015
Here is the proof of AAP’s Clean Politics! AAP MLA Akhilesh Tripathi arrested for 2013 Burari riots #5thAapMLA 😀 https://t.co/8qrodI1F1e
— Ravi Jangid (@helloravijangid) November 26, 2015
AAP MLA Akhilesh Tripathi arrested in a two-year-old rioting case. 5th AAP MLA to be arrested by DelhI Police @ibnlive — SAAHIL MENGHANI (@saahilmenghani) November 26, 2015
Delhi’s Rohini #court has sent #AAP MlA Akhilesh Tripathi jail for 2 days in two years old case. @NBTDilli
— Prachi Yadav (@PrachiyNBT) November 26, 2015