बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली मार्ग पर हमला किया, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेरठ जोन के आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
मेरठ जोन के आईजी सुरजीत पांडे ने बताया कि एक कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर बृजपाल तेवतिया और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें तेवतिया सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहें। बताया जा रहा है कि तेवतिया पर AK-47 से करीब 100 राउंड गोली चलाई गई।
#AK47 back in #UP
Major attack on BJP leader Brijpal Tewatia
More than 100 round firing on road in Ghaziabad, 7 critically injured— Brajesh Misra (@brajeshlive) August 11, 2016
Patient brought to Fortis Hospital, Noida in a very critical condition. Doctors closely monitoring: Health bulletin of BJP’s Brijpal Tevatia
— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2016
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेवतिया और पांच अन्य घायलों को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने तेवतिया को नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल भेज दिया है। बृजपाल की स्थिति भी काफी क्रिटिकल बताई जा रही है।
BJP’s Brijpal Tevatia injured after attack by criminals,rushed to Fortis hospital in Ghaziabad(in pic:injured guard) pic.twitter.com/7EMGuXO9EA
— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2016
Rifles, AK 47 have been used in the attack, we will soon probe the case :Daljeet Chaudhary (ADG Law and Order) pic.twitter.com/e9YKBuoocI
— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2016
Brijpal’s life is in danger. He has been taken to operation theater, doctors are trying to save him: Mahesh Sharma pic.twitter.com/J21oXMIS6S
— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2016
तेवतिया और उनके गार्ड फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गाजियाबाद आ रहे थे।
https://youtu.be/uo_o5GlukSI