असम चुनाव में भाजपा के तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने माजुली विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल कर दिया है। शपथ पत्र के अनुसार सोनोवाल के पास 70 लाख रुपए से ज्यादा की चल संपत्ति है और करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।सर्बानंद अविवाहित हैं। सोनोवाल के घर की कीमत 55 लाख है। और उनके पास कृषि योग्य जमीन है जिसकी कीमत 30 लाख रुपए बताई गई है।

शपथ-पत्र में उन्होंने 12 लाख रुपए बैंक में होने की बात कही है। साथ ही उनके पास इंडियन ऑयल कंपली के करीब 8 लाख 77 हजार रुपए के शेयर हैं। उनके पास 94,597 रुपए नकदी है। सोनोवाल पर 2 लाख 92 हजार रुपए का कर्ज बाकी है। और उनके पास कोई नीजि वाहन नहीं है साथ ही उनके पास 1 लाख 90 हनजार रुपए की एक सोने की अंगूठी है।

Read Also: तीन बार के सीएम तरुण गोगोई के पास नहीं है निजी गाड़ी, 16 लाख रुपए के हैं कर्जदार