भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जट का दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की एक मीटिंग के दौरान वह बेहोश भी हो गए थे। उनको दिल का दौरा पड़ा था। सांवर लाल जट का उम्र 62 साल थी। वह अजमेर से सांसद थे। पहले उनको जयपुर के सवाईं मान सिंह (SMS) में भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत में सुधार ना होने पर उनको दिल्ली AIIMS में भर्ती किया गया था। उनकी हालत में फिर भी कोई सुधार नहीं था। सांवर लाल जट मोदी सरकार में जल राज्य मंत्री रह चुके हैं।