कर्नाटक में एक राष्ट्रस्वंयसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता की हत्या हो गई। जिस कार्यकर्ता की हत्या हुई उसका नाम मंगली रवि बताया जा रहा है। रवि की मैसूर में हत्या हुई। बाकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। संघ के मीडिया सेंटर संवाद के मुताबिक, रवि टीपू जयंती से जुड़े एक कार्यक्रम की मीटिंग से वापस आ रहे थे उस दौरान उनका कत्ल किया गया। संघ की तरफ से रवि की हत्या का विरोध किया गया है। इसके साथ ही रवि के हत्यारों को ढूंढकर कठोर सजा देने के लिए भी कहा गया था। 7 नवंबर को इसके लिए एक बड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
Karnataka: RSS activist Magali Ravi murdered in Mysuru pic.twitter.com/VxwKyV50CM
— ANI (@ANI) November 5, 2016
