रेप के आरोप में जेल में सजा काट रहा डेरा सैदा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने हाल ही में पैरोल की अपील की थी, राम रहीम ने दलील दी थी कि जेल में उसका व्यवहार अच्छा है इसलिए उसे पैरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत मिलनी चाहिए। राम रहीम की इस गुहार के बाद सोनरिया जेल के जेल अधीक्षक ने भी राम रहीम के जेल में आचरण की तारीफ करते हुए उसे पैरोल मिलने के योग्य बताया है। जेल प्रशासन ने पैरोल देने की इजाजत दे दी है।

राम रहीम ने  21 जून को पैरोल के लिए सिफारिश की थी और राम रहीम का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है वह कृषि संबंधी कार्य के लिए जेल से बाहर जाना चाहता है। हालांकि, राम रहीम की रिहाई पर अंतिम फैसला कमिश्नर कोर्ट करेगा। जेल मंत्री ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जेल अधीक्षक ने राम रहीम को पैरोल पर रिहा करने की अनुशंसा की है।