राजस्थान से एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक शख्स को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को राजस्थान के भीलवाड़ा का बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पिटाई पैसों के लेन-देन को लेकर हुई है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि जिस शख्स की पिटाई की जा रही है पैसा उसने ले रखा था या उसके किसी जानकार ने। वीडियो में शख्स को बहुत बुरी तरह पीटा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। उसके काफी चोटें आई हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स को कम से कम 8 लोग मार रहे हैं। इनमें से दो लोगों के पास डंडा भी है। युवक के एक हाथ को रस्सी से बांधा भी गया है। ये लोग जमीन पर पड़े उस शख्स पर डंडे से लगातार वार करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार (26 अगस्त) 2016 का बताया जा रहा है। जिन लोगों ने पिटाई की उन्हें पकड़ा गया या नहीं यह साफ नहीं है। ना ही इस बात की जानकारी मिल पाई है कि इस वीडियो को किसने शेयर किया है।

भीलवाड़ा राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में पड़ता है। वहं तकरीबन 2 लाख 80 हजार की आबादी है।