राजस्थान के अलवर में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यह एक पति ने अपनी पत्नी की जान लेने के बाद उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें शहर में फेंका। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेवफाई के शक में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े करके पूरे शहर में फेंक दिए। पुलिस ने महिला के लाश के टुकड़ों शहर के विभिन्न हिस्सों से बरामद कर लिया है। गुरुवार को शहर के एक हिस्से से पत्नी के पैर मिले व दूसरे जगह से दोनों हाथ। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पिछले हफ्ते अपनी पत्नी की हत्या की थी। हत्या करने के बाद उसने पत्नी की लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पैर और दोनों हाथ पिछले गुरुवार को शहर के अलग-अलग हिस्से से बरामद हुए थे। वहीं, महिला के शरीर के अन्य हिस्सों को बुधवार को बरामद कर लिया गया है। महिला की पहचान होने के बाद उसके पति योगेश को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी एक बच्ची का पिता है और उसे हरियाणा के हिसार से हिरासत में लिया गया था और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया था।

Speed News: जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसके चलते उसने महिला की हत्या की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या करने के बाद महिला के शव को जलाने की भी कोशिश की थी लेकिन जब शव नहीं जला तो उसने महिला के शरीर के टुकड़े करके शहर के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिए।