राजस्थान में 20 साल की एक लड़की को 18 साल का एक लड़का छिपकर नहाते हुए देख रहा था। इस बात के बारे में पता लगते ही लड़की शर्म से इतनी दुखी हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि, लड़की को बचा लिया गया है। वह 70 प्रतिशत जल चुकी है और उदयपुर के हॉस्पिटल में भर्ती है। लड़के के पिता और एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला बुधवार (20 जुलाई) का है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर में नहा रही थी। एकदम से लड़की को लगा कि उसे कोई देख रहा है। लड़की ने पलटकर देखा तो सचमुच वह एक लड़का छिपकर उसे देख रहा था। इसपर लड़की जोर से चिल्लाई। लड़की की आवाज सुनकर उसके चाचा वहां आ गए और उन्होंने लड़के को पकड़ा और डांटकर भगा दिया।
लड़के ने घर जाकर अपने पिता को कुछ कह दिया। इसके बाद लड़के के पिता अपने एक जानकार के साथ लड़की के घर पर लड़ने के लिए आ गए। लड़ाई को बढ़ता देख लड़की को लगा कि उस सबके पीछे वही जिम्मेदार है। इस पर वह घर के अंदर गई और उसने खुद को आग लगा ली। लड़की के चिल्लाने की आवाज आती देख उसके चाचा अंदर भागे और फटाफट आग बुझाकर उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाने चले गए।
इसके बाद पुलिस के पास मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने लड़के के पिता और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया है। फिलहाल लड़का घर से फरार है। पुलिस ने लड़की का बयान भी दर्ज कर लिया
