खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं थीं। सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं थीं। राजस्थान के दौसा में खाटू श्याम का मंदिर है। जहां भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंचती है। वहीं पिकअप से दर्शन करके लौटने के दौरान बड़ा हादसा है। बुधवार सुबह दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हुई। दोनों वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में बच्चों और महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पीड़ित खाटू श्याम जी से पूजा कर लौट रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने दी श्रद्धालुओं के मौत की जानकारी
इस सड़क हादसे को लेकर दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया, ‘हमें सूचना मिली है कि मनोहरपुर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित खाटू श्याम जी के दर्शन करके लौट रहे थे। कुछ घायलों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।’ हालांकि अब मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।