प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (18 अक्टूबर) को पंजाब पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश गए थे। वहां उन्होंने तीन पनबिजली परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था। इसके बाद उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया था। वह रैली एतिहासिक पड्डाल मैदान में हुई थी। गौरतलब है कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उसको ध्यान में रखकर ये रैलियां की जा रही हैं। पंजाब में इस वक्त आकाली दल की सरकार है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पंजाब चुनाव लड़ेगी। इससे मामला कड़ा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने ड्रग्स और बाकी नशों के मुद्दे को प्रमुख रूप से उठाया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के बाकी कई नेताओं का कहना है कि पंजाब नशे की चपेट में आकर ‘बर्बाद’ हो चुका है।
Live Updates
15:36 (IST) 18 Oct 2016
मोदी ने कहा कि दुनिया भारत का लोहा मानती है। इसलिए यहां के लोगों को अपने आपको छोटा नहीं समझना चाहिए।
15:35 (IST) 18 Oct 2016
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को भी ऐसे ही ‘जीरो डिफेक्ट’ वाली चीज बनानी चाहिए।
15:34 (IST) 18 Oct 2016
जापान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने क्वालिटी में बदलाव किए बिना अच्छा सामान बनाया। जिससे उनपर लोगों का विश्वास बना रहा। मोदी ने कहा कि विश्व युद्ध में तबाह होने के बावजूद जापान ने अपने आपको संभाल लिया।
15:31 (IST) 18 Oct 2016
पीएम मोदी ने कहा कि एससी/एसटी में मौजूद उद्यमिता (entrepreneurship) को बढ़ावा देना चाहिए।
15:30 (IST) 18 Oct 2016
15:27 (IST) 18 Oct 2016
दलित समुदाय का जिक्र करते हुए मोदी बोले, ‘दलित भाईयों के साथ कभी-कभी ऐसी घटना सुनने में आती है। माथा शर्म से झुक जाता है। अब हम ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। हमें हमारी गति बढ़ानी होगी। आदिवासी हो दलित हो। सबमें आत्मविश्वास और टेलेंट है। उनको अवसर मिले तो वह भारत को आगे बढ़ाने में हम लोगों से ज्यादा मदद कर सकते हैं।’
15:23 (IST) 18 Oct 2016
मोदी ने कहा कि आजादी के वक्त ‘खादी फॉर नेशन’ कहा जाता था लेकिन आज का मंत्र ‘खादी फॉर फैशन’ बन गया है। मोदी ने कहा कि इसको बढ़ावा देना चाहिए। इससे गांव के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।
15:21 (IST) 18 Oct 2016
पंजाब में पीएम मोदी ने खादी की बात की। मोदी ने कहा कि खादी से कपड़े बनाने वाली महिलाओं की अच्छी कमाई हो रही है। जो जीवन स्तर को अच्छा करने के लिए सही है।
15:17 (IST) 18 Oct 2016
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर को करीब तीन बजे लुधियाना पहुंचे। वहां उन्होंने नेशनल मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइज (MSME) के अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लिया।