हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य और खेल मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को मीडिया को गाली दे डाली। उन्‍होंने रियो ओलंपिक को लेकर छप रही खबरों पर कहा गाली देते हुए मीडिया को बदबूदार कुत्‍ता कहा। विज ने ट्वीट किया, ”कुछ बदबूदार कुत्‍ते बार-बार लिख रहे हैं कि हम रियो की टिकट लेना भूल गए थे। यह बात गलत है।” उन्‍होंने यह ट्वीट एक सितम्‍बर को किया किया था। इसी मामले में उन्‍होंने आगे लिखा, ”हम सब के पास टिकट थी। रियो में स्‍वतंत्रता दिवस का जश्‍न मनाने के बाद हम ओलंपिक गांव में उसी दिन खिलाडि़यों के साथ उनकी बसों में पहुंचे। यह पहली बार नहीं है जब हरियाणा से अंतरराष्‍ट्रीय खेल में कोई डेलीगेशन गया। हरबार डेलीगेशन गया है। हमारा दल सबसे छोटा था।”

अपने बयान पर बाद में विज ने कहा कि उन्‍होंने ऐसा रियो ट्यूर को लेकर झूठा लिखने वालों के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि वे किसी बीच या सलून में नहीं गए। विज अपने बयानों के चलते पहले भी विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में भी विपक्षी विधायकों से उनकी मौखिक जंग हो गई थी। विज ने पंजाबी कहावत का इस्‍तेमाल किया था। इसे विपक्ष ने गलत माना था। बाद में विज के शब्‍दों को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया था। हाल ही में विज के डेरा सच्‍चा सौदा को 50 लाख रुपये देने पर भी सवाल उठाए गए थे।