पंजाब सरकार में मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ऊपर बुधवार को विधानसभा के अंदर जूता फेंका। कांग्रेस की ओर से सदन में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के विधायक तरलोचन सिंह सूंध ने ब्रिकम सिंह मजीठिया पर जूता फेंका। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साले और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के भाई हैं।
कांग्रेस के विधायक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर सदन में प्रदर्शन कर रहे। सोमवार को स्पीकर की ओर से अविश्वास प्रस्ताव को सदन द्वारा ध्वनिमत से अस्वीकार किए जाने की घोषणा करते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। जिसके बाद से कांग्रेस के विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मामला, राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते माफिया ग्रुपों और भ्रष्टाचार जैसे कुछ मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस सदन में अविश्वास-प्रस्ताव लाई थी। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष चरनजीत सिंह अटवाल ने विपक्षी दल के सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को चर्चा के लिए मंजूरी दे दी थी। सोमवार को स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने अविश्वास प्रस्ताव को सदन द्वारा ध्वनिमत से अस्वीकार किए जाने की घोषणा करते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक विरोध प्रदर्शन करते हुए वहीं डटे रहे। सदन के कर्मचारियों द्वारा पावर काट दिया गया, जिसके चलते एसी और पंखे बंद रहे। विधायकों ने गर्मी से बचने के लिए पेपर फैन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन कर रहे विधायकों में चार महिलाएं भी शामिल थीं।
[jwplayer NU2RHTju]
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने धरना खत्म करने के लिए स्टाफ द्वारा पावर कट किए जाने की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार को चर्चा से भागना नहीं चाहिए। ऐसे समय में जब आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, सरकार को चाहिए की वो विपक्ष का सामना करे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर सदन में चर्चा न होने देने का आरोप लगाया था।
UPDATE: Chandigarh: Congress MLA Tarlochan Sund hurled shoe at Punjab minister Bikram Singh Majithia during assembly session.
— ANI (@ANI) September 14, 2016