लुधियाना के सलीम तबरी इलाके में एक पैस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अज्ञान बाइकसवारों ने उनके घर के सामने उन्हें तीन गोली मार दी। मृतक की पहचान सुल्तान मसीह के नाम पर हुआ है। उनकी उम्र 50 वर्ष के आसपास होगी। लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने आर एन धोके ने कहा है कि मसीह अपने घर के बाद टहल रहा था साथ ही किसी से फोन पर बात कर रहा था तभी दो लोग बाइक पर आए और उन्हें गोली मार दी। वो चर्च के पहले मारे पर रहते थे। घायल स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।