अगर आप पंजाब में रहते हैं तो आपके लिए पंजाब सरकार ने काम की खबर सुनाई है। सरकार ने दो दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने आगामी 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को गांधी जयंती और अग्रसेन जयंती की छुट्टियों की घोषणा की है। ये छुट्टियां अक्टूबर माह के पहले सप्ताह के बुधवार और गुरुवार को हैं। बुधवार को गांधी जयंती होने के वजह से सरकारी छुट्टी है। वहीं अग्रसेन जयंती को देखते हुए 3 अक्टूबर को छुट्टी घोषित किया गया है। वहीं इसके साथ ही 3 अक्टूबर को ड्राई डे भी है। जिसके वजह से इस दिन प्रदेश भर में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

इस महीने में दशहरा, दीपावली, दुर्गा पूजा समेत कई त्योहार हैं। जिस वजह से कई सरकारी छुट्टियां होंगी। इस हिसाब से ये महीना सरकारी कर्मचारी, छात्रों और बैंक और प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों के लिए राहत भरा रहने वाला है। इस महीने का एक तिहाई दिन से ज्यादा छुट्टी रहने वाली है।

वाल्मीकि जयंती पर रहेगा अवकाश

इसी महीने में वाल्मीकि जयंती भी पड़ेगी। 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी। वहीं 12 अक्टूबर को दशहरा है जिसके वजह से छुट्टी रहेगी। जबकि 31 अक्टूबर को प्रकाश का त्योहार दीपावली मनाई जाएगी।