संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं सालगिरह के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अंबेडकर के जन्मस्थल महू पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। पीएम के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। यहां मोदी की एक रैली भी हुई। यह रैली विवादों में आ गई थी। इंदौर जिले के प्राइवेट और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को आदेश दिया गया था कि वे रैली के लिए 100-100 स्टूडेंट्स भेजें। कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी का असर खत्म हो चुका है, इसलिए पार्टी को इस तरह के हथकंडे आजमाने पड़ रहे हैं।
READ ALSO: सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों को फरमान, मोदी की रैली के लिए भेजें 100-100 स्टूडेंट्स
रैली में मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मोदी के भाषण के अहम बिंदु
>मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं। मैं उस जगह को नमन करता हूं, जहां महान डॉ अंबेडकर का जन्म हुआ था।
>बाबासाहब अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं थे, वो एक संकल्प के नाम थे।
>बाबा साहब अंबडेकर समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ लड़े।
>गांव की नीव मजबूत करनी होगी। तभी देश में विकास की इमारत खड़ी होगी।
>आज जिस गांव में बिजली अब आई है, वहां खुशी में नाच गाने चल रहे हैं।
>यह बेहद दुख की बात है कि आजादी के दशकों बाद भारत के 18 हजार गांव बिजली से वंचित हैं।
>राज्य में 2002 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए मैं शिवराज सिंह चौहान जी को बधाई देता हूं।
>छह दशकों तक हमेशा गरीब-गरीब करने वालों ने गरीबों के लिए क्या किया?
>शारदा जैसे चिटफंड घोटाले के जरिए बहुत सारे गरीबों को लूटा गया। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि हमारे बैंकों ने गरीबों के लिए दरवाजे नहीं खोले थे। अब हमारे पास जनधन योजना है।
>बहुत सारे लोगों ने स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ी। इसकी वजह से भारत के गरीब लोगों को फायदा मिला।
>एक ऐसा व्यक्ति जिसकी मां बचपन में बर्तन साफ करती हैा, वो बेटा अगर प्रधानमंत्री बन पाया तो उसका क्रेडिट बाबासाहब को जाता है।
>वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वालों नेक समाज को टुकड़ों में बांटने के अलावा कुछ सोचा नहीं।
>इतने अपमानों को झेलने के बाद भी जब संविधान बनाया तो किसी के प्रति बदले का भाव नहीं था। इससे बड़ी महानता क्या हो सकती है?
>कुछ लोग इस लिए परेशान हैं कि मोदी यह सब क्यों कर रहा है। यह हमारी श्रद्धा और कन्वीक्शन का मामला है।
>सरकारें बहुत आईं, स्मारक बनाने का सौभाग्य हमें मिला। क्या 60 साल तक हमने रोका था किसको?
>आज हम कर रहे हैं तो आपको परेशानी हो रही है। अफसोस होना चाहिए कि आपने क्यों नहीं किया?
मोदी के भाषण का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
PM Modi pays tribute to BR Ambedkar on his 125th birth anniversary, at BR Ambedkar’s birthplace in Mhow(MP) pic.twitter.com/V5pePMTtSD
— ANI (@ANI_news) April 14, 2016
PM Modi and CM Shivraj Chauhan at Dr. BR Ambedkar’s birthplace in Mhow(Madhya Pradesh) pic.twitter.com/kELZWPsBhr
— ANI (@ANI_news) April 14, 2016