उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक को उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें ‘रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार’ से नवाजने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम रियो ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने पर साक्षी को बधाई देते हैं। हमारी सरकार उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान करेगी।’’ इस पुरस्कार के तहत रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य निर्मित प्रतिमा, तीन लाख 11 हजार रच्च्पये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। गौरतलब है कि हरियाणा की रहने वाली साक्षी ने रियो ओलम्पिक में 58 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीता है। रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।
पदक विजेता साक्षी पर यूपी के सीएम मेहरबान, मिलेगा ‘रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार’
इस पुरस्कार के तहत रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य निर्मित प्रतिमा, तीन लाख 11 हजार रच्च्पये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
Written by भाषा
लखनऊ

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राज्य समाचार (Rajya News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 19-08-2016 at 06:06 IST