वर्ष 2015 का आर्य स्मृति साहित्य सम्मान युवा कथाकार विवेक मिश्र को दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप दी जाने वाली राशि इस वर्ष बढ़ा कर 51 हजार रुपए कर दी गई है। किताबघर प्रकाशन के यहां जारी बयान के मुताबिक इस सम्मान के लिए किताबघर ने इस वर्ष उपन्यास विधा की पांडुलिपियां आमंत्रित की थीं। पचास से अधिक पांडुलिपियों में से विवेक मिश्र की कृति ‘डॉमनिक की वापसी’ को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।
निर्णायक मंडल के सदस्यों में असगर वजाहत, प्रताप सहगल और अखिलेश शामिल थे। यह सम्मान हर वर्ष 16 दिसंबर को किताबघर प्रकाशन के संस्थापक पंडित जगतराम आर्य की स्मृति में दिया जाता है। सम्मान किसी एक विधा की पांडुलिपि पर दिया जाता है।