राजधानी दिल्ली में दो लड़िकयों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। वेबपार्टल न्यूज़ 18 के मुताबिक गुरुवार (12 सितंबर) को दिल्ली के अमन विहार इलाके में पांच लोगों ने कथित तौर पर दो लड़कियों से सामूहिक बलात्कार किया। दोनों लड़कियों की उम्र क्रमशः 17 और 18 साल है। दोनों लड़कियां शाम के वक्त अपने पुरुष मित्र संग अमन विहार इलाके के पार्क में बैठी थीं। लड़कियों के साथ बैठे लड़कों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। दोनों पीड़ित लड़कियां और उनके दोस्त अमन विहार इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच में से चार आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि सभी आरोपी खुद को नाबालिग बता रहे हैं।
इससे पहले 9 सितंबर और 10 सितंबर को भी राजधानी में दो अलग-अलग दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। शुक्रवार (9 सितंबर) को ही आनंद विहार रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने दो ऑटो चालकों ने लक्ष्मी नगर में दो साल की बेटी के सामने महिला के साथ बलात्कार किया। किसी तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त कर लिया। जबकि दूसरी घटना में शनिवार (10 सितंबर) को दक्षिण पूर्वी दिल्ली में कालकाजी इलाके के एक होटल में महिला के साथ उसके ही एक दोस्त ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि वह वहां अपने दोस्त के बुलावे पर गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। महिला पिछले सात साल से दिल्ली में रह रही थी, जबकि आरोपी एक बीपीओ कंपनी में काम करता था।
#BREAKING | 2 girls aged 17 &18 gangraped by 5 when they were sitting with 2 male friends in a park in Aman Vihar, reports @saahilmenghani
— News18 (@CNNnews18) September 15, 2016