दिल्ली के मार्बल व्यापारी बाबू लाल शर्मा के दोनों अगवा बेटों को पुलिस ने बुधवार (26 अक्टूबर) को छुड़ा लिया। दोनों को बिहार के लखीसराय से बचाया गया। पुलिस ने किडनेपर्स को भी पकड़ लिया। सुरेश शर्मा और कपिल शर्मा दोनों शुक्रवार से लापता थे। शुक्रवार को रात 11 बजे दोनों ने आखिरी बार अपने पिता से बात की थी। दोनों भाइयों को बिहार में ठेका देने के लिए बुलाया था। दोनों लड़कों को छोड़ने के बदले 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।