मोदी केबिनेट में पर्यावरण मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे अनिल माधव दवे का शाम का योगाभ्यास ना छूट जाए, इसके लिए उन्होंने खुद के दफ्तर की छत पर ही लॉन बनवा लिया है। दवे दिन में दो बार सुबह और शाम योगा करते हैं। मंत्रालय की ज्यादा जिम्मेदारियों की वजह से वे अक्सर शाम को ऑफिस में ही रहते हैं। ऐसे में उन्हें शाम को योगाभ्यस करने में दिक्कत हो रही थी।
Read Also: विदेश जाते हैं तो केवल फल खाकर रहते हैं नए पर्यावरण मंत्री, जानिए क्यों
इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने के लिए वे दफ्तर में ही जगह ढूंढ़ रहे थे। आखिरकार उन्हें दफ्तर की छत इसके लिए पसंद आई। पर्यावरण मंत्रालय की छत पर सोलर पैनल लगे हुए हैं। लेकिन उन्होंने अपने लिए एक छोटी सी जगह ढूंढ़ ली। अब दवे के लिए मंत्रालय की इमारत की छत पर छोटा सा लॉन बनाया गया है। इस लॉन में प्राकृतिक घास लगाई गई है। अब वे इस लॉन में ही योगाभ्यास करेंगे।
Read Also: इन हॉट योगा ट्रेनर्स को देखेंगे तो आज से ही शुरू कर देंगे योग
बता दें, दवे को हालही में पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले पर्यावरण मंत्री के पद पर प्रकाश जावेड़कर थे। अब जावेड़कर को केबिनेट मंत्री का दर्जा देकर मानव संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
Read Also: Yoga Day पर रामदेव से ज्यादा चर्चे में रहा बॉलीवुड के इस Hottest कपल का योगा, देखें Photos