भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। गुरुवार (22 सितंबर) को अपनी एक रैली के दौरान बिधूड़ी ने केजरीवाल के लिए अपशब्द कहे। रैली में बिधूड़ी ने केजरीवाल को अपनी जुबान पर ना टिकने वाला बताया। इसके लिए उन्होंने केजरीवाल की 49 दिन की सरकार पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही बिधूड़ी ने केजरीवाल के बच्चों के लिए भी अपशब्द कहे। बिधूड़ी ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वह पार्टी में भ्रष्ट नेताओं को नहीं रखेंगे लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया। बिधूड़ी ने DCW में गड़बडियों के लिए दर्ज FIR में केजरीवाल का नाम आने पर भी निशाना साधा। दरअसल, केजरीवाल ने FIR में अपना नाम आने पर कहा था कि पीएम मोदी के कहने पर FIR में उनका नाम जोड़ा गया है। इसपर बिधूड़ी ने कहा कि FIR कांग्रेस की नेता ने करवाई है तो फिर उसमें पीएम का कोई रोल कैसे हो सकता है। दरअसल, DCW की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बरखा सिंह शुक्ला ने स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाए हुए हैं कि स्वाति मालीवाल ने DCW में भर्तियों के दौरान गड़बड़ियां की। इसके लिए स्वाति पर FIR भी दर्ज कर दी गई है। उसी FIR में ही अब अरविंद केजरीवाल का नाम भी जोड़ दिया गया है।

Read Also: अरविंद केजरीवाल को BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के मानहानि केस में मिली जमानत

फिलहाल बिधूड़ी के भाषण पर बीजेपी या फिर आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखिए वीडियो