आम आदमी पार्टी की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब दिल्ली के जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि का नाम नोट में लिखकर एक महिला कार्यकर्ता ने सुसाइड करने की कोशिश की है। सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला कार्यकर्ता ने पुलिस की शिकायत में भी विधायक का नाम दर्ज कराया है। वहीं विधायक ऋषि ने आरापों का खंडन करते हुए कहा कि वह सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला कार्यकर्ता को जानते ही नहीं।
महिला कार्यकर्ता ने अपने एक साथी के साथ हुए विवाद के बाद 15 जुलाई को कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की थी। पुलिस में दोनों महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें से एक महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में विधायक का नाम भी लिखवाया है। सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला ने पहले एक नोट लिखा था, जिसमें उसने विधायक और उसकी एक साथी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। दूसरी महिला ने सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला के पति पर रेप का आरोप लगाया है। जनकपुरी से विधायक ऋषि का कहना है कि दो महिलाओं के विवाद में उन्हें जबरन घसीटा गया है।
Read Also: 67 में से 23 विधायक हैं दागी, AAP के ये विधायक हो चुके हैं गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर छतरपुर से विधायक करण सिंह तंवर के घर पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। तंवर के साथ ही अन्य पांच लोगों के घरों पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अलग-अलग आरोपों में आम आदमी पार्टी के 11 विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेता मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। पिछले सप्ताह 12 घंटे के भीतर दो विधायक गिरफ्तार हुए थे। इनमें ओखला से अमानतुल्लाह खान और महरौली से नरेश यादव शामिल हैं। खान पर महिला से छेड़छाड़ करने और यादव पर कुरान का अपमान करने का आरोप है।
Read Also: AAP की महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, पार्टी नेता पर थे लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप
Read Also: आप MLA करतार सिंह तंवर के घर आयकर का छापा
