Lok Sabha Election 2019 के लिए बीजेपी ने एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नौ प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के गढ़ राजनांदगांव से इस बार पार्टी ने संतोष पांडेय को टिकट दिया है।
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए अपने स्टार प्रचारकों की एक और सूची जारी की है। इसमें मुलायम सिंह यादव का नाम भी जोड़ दिया गया है। इससे पहले आई सूची में उनका नाम नहीं था, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी पर सवाल उठे थे।
मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबर से साफ इनकार किया है। सपना ने कहा, ‘‘मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। मैंने कांग्रेस जॉइन नहीं की। मेरे घर कोई डॉक्टर आए तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं बीमार हूं। मैं राज बब्बर जी से नहीं मिली।’’ वहीं, कांग्रेस ने सपना के पार्टी में शामिल होने के सबूत पेश किए हैं।
हैदराबादः जुबिली हिल्स पुलिस ने दो लोगों को 1.49 करोड़ रुपए नकद जब्त किए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Lok Sabha Election 2019 से पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। अब गोवा में भारतीय जनता पार्टी के नेता मापुसा सुधीर कांडोलकर ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
Lok Sabha Election 2019 से पहले बीजेपी ने ओडिशा में बड़ा दांव खेला है। प्रदेश के डीजीपी रह चुके प्रकाश मिश्रा ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। उन्होंने भुवनेश्वर स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थियेटर में आग लगने की जानकारी मिली है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग से धुआं-धुआं हुआ परिसर। फिलहाल नुकसान के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नौ प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय और महाराष्ट्र के उम्मीदवार शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से संतोष पांडेय, रायपुर से सुनील सोनी और तेलंगाना की मेढक सीट से रघुनंदन राव को टिकट मिला है।
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की पत्नी के अवैध सोने के साथ पकड़े जाने की खबर पर कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'जब कस्टम अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका था तब विधाननगर कमिश्नर एयरपोर्ट पर गए और उन्होंने कस्टम अधिकारियों को धमकी दी। इसके बाद उनका सारा सामान बिना जांच के निकाला गया। हम इस घटना की सीबीआई जांच चाहते हैं।'
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा, 'राफेल लड़ाकू विमान अपनी भारत की धरती पर खड़े रहकर पड़ोसी देशों में भी वार कर सकता है। यदि यह लड़ाकू विमान रहा होता तो मैं समझता हूं कि हमारे सेना के जवानों को पाकिस्तान जाने की जरुरत नहीं पड़ती।'
समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में अब मुलायम सिंह को भी जोड़ लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए आई पहली सूची में से पार्टी के संस्थापक का ही नाम गायब होने से विपक्ष ने सपा को निशाने पर ले लिया था।
महाराष्ट्र के पालघर में त्र्यंबकेश्वर रोड पर हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब छह तक पहुंच गई है। इस हादसे में करीब 45 लोग घायल हुए हैं।
झारखंड के बोकारो स्थित पावर प्लांट में आग लगने की खबर है। मामले की जानकारी मिलते ही फायर टेंडर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Lok Sabha Election 2019 के तहत कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत तारिक अनवर बिहार की कटिहार सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीके हरिप्रसाद दक्षिण बेंगलुरु सीट से ताल ठोंकेंगे। इसके अलावा कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा और सुरेश धनोरकर महाराष्ट्र की चंदरपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
गुजरात के अहमदाबाद में 37 वर्षीय महिला ने शक होने के बाद अपने पति पर को विवाहेत्तर संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह मामला वस्त्रापुर थाने का है। महिला प्रेरणा अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपने पति आशीष अरोड़ा पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक था। महिला ने जब इस बाबत पति से पूछताछ की तो उसके पति ने सीधा जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं बार-बार जोर देने पर आशीष ने अपनी पत्नी से गाली-गलौज की और उसके मुंह पर मुक्का जड़ दिया।
महाराष्ट्र के पालघर में त्र्यंबकेश्वर रोड पर भीषण रोड एक्सिडेंट हुआ है। यहां एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, करीब 45 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस जॉइन करने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने राजबब्बर से भी मुलाकात न होने की बात कही। हालांकि, प्रियंका गांधी से मिलने की जानकारी जरूर दी।
प्रियंका गांधी के आरोपों पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'हमने जो कहा है वो कर दिखाया है। हमने गन्ना किसानों को भी भुगतान किया है।' उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रियंका ने यूपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है।
डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, 'राहुल जी की माताजी भी इटली में इसी पेशे से थीं। जैसे आपके पिताजी ने सोनिया जी को अपना बना लिया था, आप भी सपना को अपना बनाएं। सबसे अच्छी बात है सास और बहू एक ही पेशे और संस्कृति से रहेंगी।'
Jammu-Kashmir: रविवार (24 मार्च) को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पुंछ में पाकिस्तानी हमले में एक जवान के शहीद होने की भी खबर सामने आई है।
Air Strike पर सुषमा स्वराज का बयानः एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की, उन्होंने अपने विमान भेजे, हमने उनका एक विमान मार गिराया, उन्होंने हमारा एक विमान मार गिराया और हमारे पायलट को पकड़ा। भारत की इतनी बड़ी कूटनीतिक सफलता की मात्र दो दिन में अपने पायलट को वापस ले आए।
लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास शनिवार सुबह एक महिला के शरीर के अंग बरामद हुए। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, मौके से तीन पॉलिथीन बैग बरामद हुए, जिनमें महिला का सिर, पैर और हाथ थे। वहीं, महिला के धड़ का पता नहीं चल पाया है।
पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। ताजा घटनाक्रम में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।
बिहार में एक महिला ने बेटे के होठों पर फेवीक्विक (एक किस्म का गोंद) लगाकर उसका मुंह बंद कर दिया। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह जोर-जोर से रो रहा था। बाद में पिता को जब इस बारे में पता लगा तो वह हैरान रह गए। आनन-फानन में इसके बाद बच्चे का नजदीक के अस्पताल में दिखाया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई।
हरियाणा के लाखों लोगों के दिलों की धड़कन और मशहूर डांसर सपना चौधरी ने आखिरकार राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष राजबब्बर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि वे अपनी सियासी पारी की शुरुआत मथुरा लोकसभा सीट से कर सकती हैं। सपना भले ही सियासी रेस में शामिल हो गई हैं, लेकिन उनका यह सफर इतना आसान भी नहीं था। किसी जमाने में उन्हें गाना गाने के लिए महज 3100 रुपए मिलते थे।
2019 Lok Sabha Election के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने 2 अहम प्रत्याशियों की लोकसभा क्षेत्र तय कर दिए हैं। इसके तहत पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आजम खां रामपुर से मैदान में उतरेंगे।
उत्तर प्रदेश स्थित शामली जिले के सोहजानी उमेरपुर गांव में 23 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला है। महिला दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने रविवार को कहा कि शव शनिवार को भूसे के भंडार में मिला। थानाभवन के एसएचओ संदीप बाल्यान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है और जांच चल रही है।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार (23 मार्च) को गुजरात में अपने 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची के अनुसार, पार्टी ने अपने मौजूदा 14 सांसदों पर फिर दांव लगाया है, जबकि सुरेंद्रनगर सीट से सांसद का टिकट काट दिया गया। पार्टी ने इससे पहले गांधीनगर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी कई बार सांसद रहे हैं। गुजरात में अब तक पार्टी के कुल 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। राज्य में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और सभी सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। पार्टी प्रवक्ता प्रशांत वाला ने बताया कि सुरेंद्रनगर से सांसद देवजी फतेहपारा को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह इस सीट से महेंद्र मुंजपारा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
गुड़गांव में लोगों के एक समूह द्वारा एक मुस्लिम परिवार के सदस्यों को पीटे जाने की घटना के दो दिन बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हिमांशु गर्ग ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इलाके में पुलिस की गश्त और तैनाती बढ़ा दी गई है। समुदाय के सदस्य शमशाद के घर के बाहर जमा हो गए, जिसे भीड़ ने निशाना बनाया था। डीसीपी ने बताया कि एक शख्स को क्रिकेट गेंद लगने के बाद दोनों समुदाय के युवकों के बीच बहस हुई थी।
पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी व सैनिकों की तस्वीर वाली साड़ी बनाने वाले सूरत के टैक्सटाइल ट्रेडर को अब कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही, मांग की है कि यह ट्रेडर आर्मी वेलफेयर फंड में एक करोड़ रुपए जमा कराए। सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि इन साड़ियों में सम्मानित व्यक्तियों का चित्रण महिलाओं के पैरों में किया गया है, जो काफी अपमानजनक है।