भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर अब एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘मैं उनके बयान से हैरान नहीं हूं। वह जिस विचारधारा से आती हैं उसी की वजह से ऐसा बयान दे रही हैं। वो जातिगत भेदभाव में यकीन रखती है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’
राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी श्रीहरण को मंगलवार (23 जुलाई) को पेरोल मिल सकती है। वो देश में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाली महिला बन चुकी हैं। नलिनी को वेल्लोर सेंट्रल जेल से एक महीने की साधारण पेरोल दी जा सकती है। मद्रास हाईकोर्ट ने 5 जुलाई ने उसे 28 सालों में पहली बार इस तरह की छुट्टी दी है। नलिनी की बेटी चरित्रा श्रीहरण की शादी है, उसी की तैयारियों के लिए पेरोल दी जा रही है।
Bihar News Today, 22 July 2019: बिहार से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें
इंतजार की घड़ी अब खत्म हुईं, ISRO ने चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। आपको बता दें कि चंद्रयान को चांद तक पहुंचने में 48 दिन लगेंगे।
जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पर सोमवार की सुबह स्रान करते समय तीन कांवड़िये गहरे जल में डूब गए। गोताखोरों की मदद से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया जबकि दो युवकों की मौत हो गई पुलिस अधीक्षक नगर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अलीगँज जनपद एटा के रहने वाले दिब्यम सक्सेना (23) और अमन गुप्ता (22) आधा दर्जन साथियों के साथ अटैना गंगा घाट पर कांवड़ का जल लेने आये थे। वीरमपुर भदेली रसूलपर थाना उसावा के देवेन्द्र (30) भी अपने साथियों के साथ अटेना गँगा से जल भरने आया था । आज सुबह यह तीनो युवक गंगा में अपने साथियों के साथ स्रान करने के लिये गये और पानी की तेज धारा में बह गए।
22 जुलाई 2019 को लॉन्च हो रहे चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में 48 दिन लगेंगे।
चंद्रयान 2 को बनाने में 603 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह पूरी तरह से देश में बना प्रोजेक्ट है।
मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग अब थोड़ी ही देर में होने वाली है। कुछ दिनों पहले तकनीकी गड़बड़ी के चलते अंतिम दौर में लॉन्चिंग रोक दी गई थी।
कर्नाटक में सोमवार (22 जुलाई) को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सदस्यों ने सरकार के शक्ति परीक्षण पर जोर दिया।
Malegaon 2008 blast case: मालेगांव विस्फोट मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित की याचिका पर सुनवाई 2 अगस्त तक टाल दी है।
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर अब एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'मैं उनके बयान से हैरान नहीं हूं। वह जिस विचारधारा से आती हैं उसी की वजह से ऐसा बयान दे रही हैं। वो जातिगत भेदभाव में यकीन रखती है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'
राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी श्रीहरण को मंगलवार (23 जुलाई) को पेरोल मिल सकती है। वो देश में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाली महिला बन चुकी हैं। नलिनी को वेल्लोर सेंट्रल जेल से एक महीने की साधारण पेरोल दी जा सकती है। मद्रास हाईकोर्ट ने 5 जुलाई ने उसे 28 सालों में पहली बार इस तरह की छुट्टी दी है। नलिनी की बेटी चरित्रा श्रीहरण की शादी है, उसी की तैयारियों के लिए पेरोल दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई है। अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने के कारण बीते 24 घंटे में 36 लोगों के मौत की खबर भी है।
देरी से आया मॉनसून अब जोर पकड़ रहा है। कई महीनों से सूखे की मार झेल रहे चेन्नई में सोमवार (22 जुलाई) को सुबह से ही जबर्दस्त बारिश हो रही है। अगले 3 दिनों तक यहां ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
Jharkhand: सावन के पहले सोमवार पर देवघर में बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। दर्शन के लिए लोगों की सुबह से ही जमकर भीड़ उमड़ रही है।
Karnataka: फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी के विधायक रामदा होटल में एकजुट हुए हैं। बेंगलुरु के इस होटल में सुबह सभी ने योग किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार (21 जुलाई) को देर रात कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार ने राज्य में कांग्रेस नेता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के भी संकेत दिए। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विधायकों के सिलसिलेवार इस्तीफों के चलते कर्नाटक में करीब एक साल पुरानी सरकार मुश्किलों से जूझ रही है। बीजेपी लगातार अपने पास बहुमत होने और सरकार बनाने का दावा कर रही है।
कर्नाटक की सियासत में सोमवार (22 जुलाई) का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। विधानसभा में सोमवार (22 जुलाई) को जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को बहुमत साबित करना है।