मध्य प्रदेश के सीधी में जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान वाहन को कथित तौर पर पत्थर से निशाना बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के खिलाफ हमला बोला। सीएम शिवराज ने मीडिया से कहा, ”कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है। एमपी की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ। विचारों का संघर्ष चलता था, अलग-अलग पार्टियां अपने-अपने कार्यक्रम करती थीं लेकिन कभी ये नहीं हुआ।” शिवराज ने यूपीए और कांग्रेस आलाकमानों के नाम लेते हुए कहा, ”मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि वे कांग्रेस के किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? उनका नेतृत्व और कार्यकर्ता जो कर रहे हैं क्या वह ठीक है?” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (2 सितंबर) को सीएम शिवराज राज्य के सीधी जिले के चुरहुट पहुंचे तो लोगों ने उन्हें कालेझंडे दिखाए और कथित तौर पर वाहन को पत्थर से भी निशाना बनाया।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक शिवराज के वाहन पर चप्पल फेंके जाने की घटना भी बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना के बारे में सोमवार (3 सितंबर) को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ”पुलिस ने सुबह 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वे सभी कांग्रेस के जाने-माने नेता हैं। घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह साबित करता है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए किसी भी हद तक नीचे गिर सकती है।”
Congress mere khoon ki pyaasi ho gai hai. MP ki rajneeti mein yeh kabhi nahi hua. Vicharon ka sangarsh chalta tha, alag alag partiyan apne apne karyakaam karti thi,lekin kabhi yeh nahi hua: MP CM Shivraj S Chouhan on stones hurled at his vehicle in Sidhi during Jan Ashirwad Yatra pic.twitter.com/geIZMkth90
— ANI (@ANI) September 3, 2018
I want to ask Sonia Gandhi, Rahul Gandhi & Congress state president Kamal Nath, in which direction do they wish to take Congress?Is it fine what their leaders&workers are doing?: MP CM Shivraj S Chouhan on stones hurled at his vehicle in Sidhi during Jan Ashirwad Yatra yesterday. pic.twitter.com/6k7AH8cbmf
— ANI (@ANI) September 3, 2018
#WATCH: Black flags shown to Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan & stones hurled at his vehicle in Sidhi during Jan Ashirwad Yatra. (02.09.18) pic.twitter.com/OVHoPVy7Hx
— ANI (@ANI) September 3, 2018
बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव निकट हैं। इसी को देखते हुए सीएम शिवराज जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने बीती 14 जुलाई को उज्जैन से यह यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा के दौरान सीएम का काफिला विधानसभा की 230 सीटों से गुजरेगा। इस दौरान 700 के करीब जनसभाओं का खाका खींचा गया है।
Police have arrested 9 persons this morning. They are all prominent Congress leaders. The incident is shameful and unfortunate. It also proves that Congress can stoop to any low to come to power: Bhupendra Singh,MP Home Minister on attack on MP CM Chouhan’s vehicle in Sidhi y’day pic.twitter.com/FiNxa25zOb
— ANI (@ANI) September 3, 2018