मणिपुर में शनिवार (29 अक्टूबर) की सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट इंफाल के एमजी एवन्यू के मेजरखुल गेट के पास लगभग 7:30 बजे हुआ। धमाके में एक कार को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। बाकी जानकारियों का इंतजार है।