इसरो द्वारा महेंद्रगिरी में चलाए जा रहे उच्च सुरक्षा वाले प्रोपल्सन परिसर में रविवार को एक व्यक्ति ने चोरी छिपे घुसने का प्रयास किया। हालांकि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीजिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति को इसरो के स्पेस एंड रिसर्च प्रोग्राम सेंटर में प्रवेश करते हुए पाया गया। सुरक्षा गार्ड ने व्यक्ति को पकड़ा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने आगे किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया।

आपको बता दें कि इसरो के इस केंद्र में अंतरिक्ष अभियान से पहले सेटेलाइट के विभिन्न चरणों और सेटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने वाले रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले इंजन से संबंधित परीक्षण किए जाते हैं। जहां पर हाई सिक्युरिटी तैनात होती है, वाबजूद  इसके यहां पर अंजान शख्स़ आखिर कैसे प्रवेश कर गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इसरो के अत्यंत सुरक्षा वाले केंद्र में घुसने की फिराक में था। केंद्र के सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोचा और बाद में इसरो के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उसे उन्हीं के हवाले छोड़ दिया। फिलहाल वह शख्स पुलिस की हिरासत में है। फिलहाल व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।