महाराष्ट्र में गणपति वसर्जन के लिए गई एक एक नाव पानी में डूब गई। उस नाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेश हलवानकर भी सवार थे। उनके साथ और 10 लोग भी डूबे थे। यह हादसा रविवार (11 सितंबर) को हुआ था। घटना कोल्हापुर की बताई जा रही है। हालांकि, किसी को ज्यादा चोट भी नहीं आई। इस बार हुए हादसे में लोग किनारे पर ही गिर गए थे। ज्यादा वजन होने की वजह से नाव वहीं पलट गई थी। इस वजह से नाव के पलटते ही लोग किनारे पर आ गए थे। यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले बुधवार (7 सितंबर) को कर्नाटक में भी एक नाव डूब गई थी। उसमें 8 लोग लोग डूबे थे। जिसमें से 4 लोग बाद में भी नहीं मिले थे। वह हादसा भी गणपति विसर्जन के दौरान हुआ था। वह हादसा कर्नाटक के तुंगाभद्रा में हुआ था। उस वक्त नाव में लगभग 20 लोग थे।
WATCH- Kolhapur: Boat capsizes during Ganpati Visarjan. 11 ppl including a local BJP MLA Suresh Halvankar rescued. pic.twitter.com/EKQu5EkKoQ
— ANI (@ANI) September 11, 2016