मुंबई में पेशे से डेंटिस्ट पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह बीवी की लाश के पास 3 घंटे तक बैठा रहा है और बाद में खुद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। डॉक्टर उमेश बाबोले ने शिवाजी पार्क पुलिस को फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। इस पूरी घटना के समय दोनों का चार साल बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। दोनों में वित्तीय मुद्दों को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।
मिड-डे के मुताबिक डॉक्टर उमेश बाबोले जोगेश्वरी में एक क्लीनिक चलाते हैं तथा अपनी पत्नी तनूजा और बच्चे के साथ माटुंगा के कोहिनूर अपार्टमेंट में रहते थे। रविवार को सुबह उमेश और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पत्नी और पति के बीच टकराव होता रहता था। तनूजा अपने पैरेट्स के घर पर रह रही थी और शनिवार को ही पति के साथ वापस घर लौटी थी। रविवार सुबह दोनों के बीच एक विवाद शुरू हो गया। विवाद ने जल्द ही हिंसा का रूप ले लिया। जिसके बाद विकास ने चाकू से पत्नी पर कई वार किए। हत्या करने के बाद वह खून से लथपथ उसके शरीर के पास बैठा रहा है।
सुबह करीब 9.30 बजे डेंटिस्ट पति ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उमेश को घटनास्थल से गिरफ्तार किया और उस चाकू को भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने पत्नी की हत्या की थी। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने दोनों के बीच झगड़ा होने की कोई आवाज नहीं सुनी। शिवाजी पार्क पुलिस थाने के इंस्पेक्टर गंगाधर सोनवाने ने कहा कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वह उसे मृत घोषित कर दिया गया था। जांच के दौरान हमने पाया कि आठ महीने तनूजा ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का एक मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
