महाराष्ट्र के नासिक का एक अजीब मामाला सामने आया है। वहां एक लड़की ने अपने पुराने प्रेमी को बैंक की लाइन में खड़े देख लिया और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिस शख्स की पिटाई हुई उसकी उम्र 35 साल है। वह नासिक के एक बैंक के बाहर लाइन में खड़ा था। तब ही उसकी पूर्व प्रेमिका जो कि कुल 23 साल की थी वह भी उसी बैंक की लाइन में लगने के लिए आई। लाइन में लगने के बाद लड़की ने देखा कि बैंक की दूसरी लाइन में एक जाना-पहचाना सा चेहरा खड़ा है। उसे याद आ गया कि वह वहीं शख्स से जो चार साल पहले उसे छोड़कर भाग गया था। लड़की ने फटाफट अपने भाई और पिता को फोन करके बताया और उन्हें वहां आने को कहा। उन दोनों के आने के बाद तीनों ने मिलकर शख्स की खूब पिटाई की। बाद में उन्होंने खुद ही पुलिस को भी जानकारी दे दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह शख्स उसे चार साल पहले बिना बताए छोड़कर चला गया था। महिला के मुताबिक, तब से वह शख्स उस लड़की के सामने नहीं आया था।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (इरादे से जानबूझकर अपमान करना और शांति भंग भड़काने के लिए) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शख्स को थाने ले जाकर पूछताछ भी की गई थी। उसके बाद चोटों की वजह से उसे इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भी ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वह शख्स उसे धोखा देकर भाग गया था।
