मध्य प्रदेश में भाजपा के युवा नेता की गुंडई देखने को मिली है। टोल पर नेता की गाड़ी क्या रोकी गई। नेता और उसके साथियों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी। टोल के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, यह घटना 21 सितंबर की है। हुआ कुछ यूं था कि सिंगरौली स्थित एक टोल पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी कमर्शियल लेन में आ गई थी। जब टोलकर्मियों ने इसके लिए गाड़ी रोकी, तो वे लोग गुंडई पर उतर आए। वे बूथ से कर्मी को बाहर घसीटकर उससे पीटने लगे थे।
#WATCH BJP Yuva Morcha Dist Pres thrashed toll plaza employees in Singrauli (MP) when stopped frm entering commercial vehicles lane (21 Sep) pic.twitter.com/AynUA3m6lx
— ANI (@ANI) September 26, 2017