देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली के राजपथ पर करीब सभी राज्यों की झलक दिखाई गई। लेकिन मध्य प्रदेश में इस मौके पर एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सामने आया है। इमरती देवी गणतंत्र दिवस के मौक पर ग्वालियर जिले में संबोधित कर रही थीं। इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। अपना भाषण देने के लिए माइक संभालने के कुछ ही सेकेंड में उन्होंने ‘हथियार’ डाल दिए। अब वीडियो वायरल होने पर इमरती देवी ने सफाई दी है।
इमरती देवी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, ‘मैं पिछले दो दिनों से बीमार थी, आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं। लेकिन यह ठीक है। कलेक्टर ने इसे (भाषण) ठीक से पढ़ा’। इससे पहले सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री इमरती देवी ग्वालियर में अपना भाषण देने के लिए मंच पर पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने बोलने के लिए माइक संभाला और चंद शब्द बोले ही थे कि उन्होंने अचानक कहा, अब आगे कलेक्टर साहब पढ़ेंगे। इमरती देवी दो बार से विधायक हैं।
#WATCH Madhya Pradesh Minister Imarti Devi in Gwalior asks the Collector to read out her #RepublicDay speech pic.twitter.com/vEvy1YVjRM
— ANI (@ANI) January 26, 2019
बता दें कि, इमरती देवी कई मौकों पर सुर्खियां बटोरने वाले बयान देती रही हैं। बीते दिनों ही उन्होंने कहा था कि उन्हें विभाग की फाइलें देखकर नींद आने लगती है। इमरती देवी ने यह बात गुना में सखी संवाद कार्यक्रम में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बात पर कही थी। इस बयान से ठीक पहले ही पहले शिवपुरी जिले के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। जहां उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में अब सरकार आपकी है और अब कोई भी लीगल काम नहीं होगा। पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा के घर उनकी मां के निधन पर मंत्री इमरती देवी शोक व्यक्त करने गईं थीं।