मध्य प्रदेश में एक ऐसा कांड हो गया, जैसा शायद ही पहले कभी सुना गया होगा। मामले को जानकर भी आश्चर्य कर रहे हैं। पहली बार में तो लोगों को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन जब इसकी सच्चाई बाहर आई तो लोगों के कान खड़े हो गए। हालांकि अब यह खबर किसी गली मोहल्ले तक ही सीमित नहीं रही। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा है। दरअसल, राज्य के सिरोंज के टोरी बागरोद में एक दुल्हन पति को छोड़ कर चली गई। लेकिन वह भागी भी तो उसके साथ जिसने उसके शादी करवाई थी।

दरअसल, यहां करीब 21 वर्षीय लड़की की शादी बसौदा के एक गांव में रहने वाले युवक से कराई कराई गई थी। शादी 7 मई को हुई थी। गांव के ही एक पंडित विनोद महाराज ने ही दोनों के फेरे करवाए थे। शादी के बाद लड़की ससुराल चली गई और कुछ दिन में वह अपने मायके लौट आई। इसी दौरान 23 मई की रात लड़की के परिजन किसी शादी में गए हुए थे। इसी का फायदा उठा युवती उसी शादी कराने वाले पंडित के साथ भाग गई।

खबरों के मुताबिक, जिस समारोह में युवती के परिजन गए हुए थे, वहां भी शादी कराने लिए इसी पंडित को बुलाया गया था। लेकिन शादी से अचानक ही वह गायब हो गया। शादी जैसे माहौल में पंडित को ढूंढ़ा ही जा रहा था कि सबको पता चला कि युवती भी भी नहीं मिल रही है। काफी तलाश के बाद भी दोनों नहीं मिले तो परिजनों में पुलिस में मामला दर्ज कराया।

मामले में पुलिस के आते ही पुराने राज खुलने लगे। पता चला कि, युवती और वह पंडित के बीच बीते दो साल से रिश्ते में थे। वहीं, यह भी सामने आया कि, पंडित पहले से ही शादीशुदा है। परिवार मे पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं, घटना के बाद से पूरा परिवार ही गायब है।