मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार (9 जनवरी) को शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक राज्य मंत्रालय में हुई| कैबिनेट में 16 अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई| कुछ अहम फैसले भी लिए गए। बैठक में वित्त मंत्री जयंत मलैया ने सभी 16 प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति की मुहर लगा दी है| मप्र में शराबबंदी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। 2017 को दीनदयाल वर्ष के रूप में मनाया जाएगा| मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वैट काम करने को लेकर कोई विचार नहीं किया गया। वित्त मंत्री मलैया बोले जैसे बिड़ला और मुकेश अम्बानी का रिकॉर्ड अच्छा, वैसे ही मध्य प्रदेश सरकार का रिकॉर्ड भी अच्छा है। उन्होंने (मलैया ने) कहा, 14 जनवरी को हर जिले में आनंद विभाग की बैठक की जायेगी| प्रदेश में कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने सरकार ने पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन खरीदने पर वैट और प्रवेशकर से मुक्त कर दिया है|
भोपाल-कैबिनेट बैठक में अहम फैसले
-सिंहस्थ में लगाये गए अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी
-प्रदेश में कैशलेस को बढ़ावा देने POS मशीन को किया टैक्स फ्री
यह प्रस्ताव हुए स्वीकृत
-सिंहस्थ में लगाये गए अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी |
-POS (पॉइन्ट ऑफ सेल) मशीन को वैट और प्रवेशकर से मुक्त करना|
-हॉक फोर्स में रिटायर्ड आर्मीमैंन भजनलाल को सहायक सेनानी और गंगाराम को कम्पनी कमाण्डर पद पर संविदा नियुक्ति|
-छानबीन समिति की अनुशंसा पर तिलहन संघ के कर्मचारियों का संविलियन|
-मध्यप्रदेश विद्युत क्षेत्र की साल 2015-16 और 2016-17 की वार्षिक योजना को मंजूरी|
– मप्र श्रम न्यायिक सेवा वेतन, पेंशन नियमों के पुनरीक्षण नियम 2015 का अनुमोदन|
-राज्य प्रशासनिक सेवा के दो रिटायर्ड अधिकारियों की विभागीय जांच|
