मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। वही सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने के बाद मंत्री लाल सिंह आर्य घिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में यातायात, पुलिस, और आरटीओ विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस बिना हेलमेट और दो पहिया वहां पर तीन लोगों की सवारी जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री लाल सिंह आर्य ने यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा दी।
इस मामले में सबसे खास बात तो यह है कि मंत्री लाल सिंह आर्य ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य दो पहिया वाहन बुलट पर ट्रीपलिंग कर ओला पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे। बाइक पर तीन लोग तो सवार थे ही साथ तीनों में से किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। उनके द्वारा पोस्ट की गई यह तस्वीर गले की हड्डी बन गई है।
लाल सिंह आर्य की यह तस्वीर सामने आने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जब मंत्री जी से इस सारे मामले के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बता दें कि दुपहिया वाहन पर तीन लोगों का बैठना और यात्रा करना यातायात नियमों के खिलाफ है।
हालांकि मंत्री जी द्वारा अपलोड की गई फोटो सामने आने के बाद भी पुलिस में भी इतनी हिम्मत नहीं हो रही है कि वह उनका चालान काट सके। इससे पहले परिवहन राज्य मंत्री नितिन गडकरी भी बाइक पर बिना हेलमेट सवार देखे जा चुके हैं मगर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।
