बुरहानपुर में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बुरहानपुर में शिकारपुरा थाना क्षेत्रर्गात राजपुरा वार्ड में विक्की उर्फ ओमप्रकाश नामक युवक ने लडकी को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ की। अपने साथ ऐसी हरकत होता देख लड़की चिल्लाने लगी जिसके बाद मोहल्ले की महिलाओं उस युवक को पकड़कर लिया। वहां मौजूद महिलाओं और लोगों ने युवक ऐसा सबक सिखाया कि अब भूलकर भी ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचेगा।
इसके बाद वह उसे पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं। वहां छेड़छाड़ की ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। यहां अपराधी राह चलती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने लगे हैं।
ऐसा लगता है कि बुरहानपुर में मजनुओं के जहन से पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है और इन अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब दिन दिहाड़े किसी लड़की को अकेला देख उसे बीच राह छेड़ने की हिमाकत करने लगे हैं।
इस मामले में लड़की ने विक्की उर्फ ओमप्रकाश का विरोध किया और उसके बाद वहां उपस्थित महिलाओं ने उसकी ऐसी खबर ली युवक के होश ठिकाने आ गए। राहगीर महिलाओं ने मिलकर मंजनू की लातों और घूसों से जमकर पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातों इजाफा हो रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस को और सर्तकता बरतने की जरूरत है।
