मध्य प्रदेश से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट इसलिए काट दिया कि वह शादी के बाद किसी और महिला के साथ संबंध न बना सके। लड़के की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। यह घटना सीधी जिले के नवगवां दर्शन गांव में सोमवार रात को घटी। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे, क्योंकि उनके बीच जातियों को लेकर कुछ समस्या थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लड़के के परिजनों ने उसे तड़पता हुए पाया और सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा भेज दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को फोन करके इस बात की जानकारी दी। लड़के ने अपनी मां और डॉक्टरों को इलाज करते समय बताया कि उसने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काटा।

जमहोरी पुलिस पोस्ट के इंचार्ज आरसी शुक्ला ने टीओआई को बताया कि लड़के का कहना था कि उसने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काटा, लेकिन कटे हुए अंग की अभी तक तलाश की जा रही है। हालांकि बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि इस क्राइम को 20 साल की एक लड़की ने किया है, जो कि लड़के के पड़ोस में रहती थी। पुलिस ने लड़की के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन जाति को लेकर दोनों परिवारों में विरोध होने के कारण लड़के की शादी किसी और लड़की से तय कर दी गई थी। यही वजह है कि लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कुछ खेल- खेल रहे थे और गेम के हिस्से के रूप में लड़की ने लड़के के आंख बंद कपड़े से ढ़क दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। लड़के ने पहले इस बात को छुपाने की कोशिश की, लेकिन पूरे कमरे में खून फैलने और दर्द में चिल्लाने की वजह से उसके परिवार को पता चल गया। लड़की, बॉयफ्रेंड पर अपना अधिकार ( possessive) समझती थी और वह यह सहन नहीं कर सकती थी कि उसकी शादी किसी और से हो।