मध्य प्रदेश के विदिशा में रविवार (2 अक्टूबर) को बस हादसा हो गया। यह हादसा बस के नदी में गिरने से हुआ। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बस में 30-40 लोग सवार थे। फिलहाल और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई हैं। लोगों को राहत पहुंचाने का काम फिलहाल जारी है। विदिशा के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी ने पीटीआई को बताया, ‘‘ 32 सीटों वाली यह बस भोपाल से लटेरी जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे एक पुल पार करते समय यह संजय सागर बांध के जलाशय में गिर गई।’’उन्होंने कहा कि मृतकों में चार पुरच्च्ष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया है। चौधरी ने कहा कि बस में सवार ये लोग पानी में डूब गए। जलाशय 20-25 मीटर गहरा है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मिनी बस का ड्राइवर समय पर गंतव्य पहुंचने के लिए जल्दबाजी में था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या यह बस पुल पर बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिरी, उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है।
Bus falls into a river in Madhya Pradesh's Vidisha district, rescue operation underway. More details awaited pic.twitter.com/vyLEm7vPS9
— ANI (@ANI) October 2, 2016
9 people died after a bus fell into a river in Madhya Pradesh's Vidisha district, rescue operation underway. pic.twitter.com/mLttDYQ9Ih
— ANI (@ANI) October 2, 2016
