डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मरीजों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सागर जिले में डॉक्टरों ने एक मरीज को रात में मृत घोषित और वह अगले दिन जिंदा पाया गया।

दरअसल सागर जिले के डिस्ट्रिक्ट सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग को भर्ती किया गया था। गुरुवार (20 जून 2019) की रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सुबह जब उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था तो वह जीवित अवस्था में थे। और लगातार सांस ले रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिंदा देखा तो सभी चौंक गए।

अस्पताल प्रशासन ने इसे डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही माना है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही है। मामले की जांच की जाएगी उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. आरएस रोशन ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा की गई इस लापरवाही की जांच की जाएगी और इसके लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।