उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। चट्टान खिसकने से मलबे में दबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, ये हादसाकेदारनाथ हाईवे पर हुआ।

प्रशासन ने क्या बताया?
रुद्रप्रयागह के डीएम मंगेश घिलदियाल के मुताबिक, अभी तक घटनास्थल से सात शव निकाले जा चुके हैं. ये घटना रुद्रप्रयाग के बांसवारा इलाके में हुई है. इस घटना में 5 गंभीर रूप से घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कई मजदूरों के दबे होने की बात
स्थानीय सोर्स के मुताबिक, इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे के वक्त मौके पर 20 के करीब मजदूर काम कर रहे थे. करीब 16-17 मजदूर चट्टान खिसकने से गिरे मलबे में दब गए थे.

चट्टान खिसकने के बाद मलबा इतनी तेजी से आसपास फैला कि इसकी चपेट में न सिर्फ वहां काम कर रहे मजदूर आए बल्कि कई घर भी आ गए. वहां एक-दो घर में भी पत्थर गिरा है।