Kheri Lok Sabha Election 2024 Date, Candidates Name, Caste Wise Population: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 7 चरणों वोटिंग के बाद 4 जून को नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने इस बार चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि लंबे वक्त से बीजेपी के सामने हार का सामना कर रहे उत्तर भारत के कई राजनीतिक दलों के लिए यह करो या मरो का चुनाव भी माना जा रहा है। इस चुनाव के दौरान जनता की नजर कई हाई प्रोफाइल सीटों पर भी होगा। अमेठी रायबरेली से लेकर आजमगढ़ या कन्नौज तो हैं ही, लेकिन इस बार एक सीट खीरी लोकसभा की भी है। इस सीट पर बीजेपी और पीडीए गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
खीरी सीट पर इस बार कौन है प्रत्याशी
खीरी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पिछली बार अजय मिश्रा टेनी पर दांव लगाया था और टेनी ने ब्राह्मण बहुल इस क्षेत्र में आसानी से मोदी लहर के चलते जीत भी दर्ज कर ली थी। अजय मिश्रा टेनी इस क्षेत्र में काफी रसूखदार नेता के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें बीजेपी ने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतार दिया है। खास बात यह है कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर टेनी के बेटे द्वारा गाड़ी चढ़ाए जाने वाले आरोपों ने टेनी की छवि पर एक बड़ा दाग भी लगा दिया है।
ऐसे में यह मुद्दा इस बार चुनाव के दौरान काफी अहम हो सकता है। सपा ने खीरी सीट से पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया है। सीट पर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है। ऐसे में सीट पर चुनाव दिलचस्प हो सकता है। बीएसपी ने इस सीट से अंशय कालरा को प्रत्याशी बनाया है।
क्रम संंख्या | खीरी लोकसभा सीट के प्रत्याशी | |
पार्टी | प्रत्याशी | |
1 | बीजेपी | अजय मिश्रा टेनी |
2सपा | सपा-कांग्रेस | उत्कर्ष वर्मा |
3 | बीएसपी | अंशय कालरा |
खीरी सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के नेता अजय मिश्रा टेनी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद टेनी को मंत्री भी बनाया था। खीरी सीट से टेनी ने सपा प्रत्याशी डॉ पूर्वा वर्मा को हराया था। टेनी को 53 प्रतिशत वोट मिला था। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी रहे थे।
क्रम संख्या | खीरी लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | अजय मिश्रा टेनी | 609,589 | जीत |
2 | बीएसपी | डॉ पूर्वा वर्मा | 3,90,782 | हार |
3 | कांग्रेस | जफर अली नकवी | 92,155 | हार |
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी ने इस सीट पर मोदी लहर के बीच अजय मिश्रा टेनी को भी चुनावी मैदान में उतारा था और बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज कर सकती है। उन्होंने बसपा नेता अरविन्द गिरी को चुनाव हराकर लोकसभा का रुख किया था। इस सीट पर तीसरे नंबर पर जफर अली नकवी ही रहे थे।
क्रम संख्या | खीरी लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | अजय मिश्रा टेनी | 3,98,578 | जीत |
2 | बीएसपी | अरविन्द गिरि | 2,88,304 | हार |
3 | कांग्रेस | जफर अली नकवी | 1,80,003 | हार |
2009 लोकसभा चुनाव के नतीजे
खीरी सीट से 2009 में कांग्रेस नेता जफर अली नकवी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर बसपा नेता इलियास आजमी रहे थे। तीसरे नंबर पर अजय कुमार मिश्रा यानी टेनी रहे थे। हालांकि उस समय बीजेपी की कमान लाल कृष्ण आडवाणी के हाथ में थी।
क्रम संख्या | खीरी लोकसभा सीट 2009 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | कांग्रेस | जफर अली नकवी | 184980 | जीत |
2 | बसपा | इलियास अजिमी | 176200 | हार |
बीजेपी | अजय मिश्रा टेनी | 162841 | हार |
खारी लोकसभा सीट का जातीय समीकरण
खीरी लोकसभा सीट के जातिगत समीकरण का उल्लेख करें तो इस सीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 3.25 लाख मुस्लिम आबादी है. यहां 4.25 लाख दलित हैं, जबकि 4.75 लाख ओबीसी हैं। तराई इलाके में होने की वजह से खीरी प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र माना जाता है। यहां शारदा, गोमती, घाघरा जैसी कई नदियां खीरी से गुज़रती हैं।