कर्नाटक में सत्ताधारी जेडीएस के एक नेताजी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह नेता जी महमूद हुसैन हैं। जिन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के लिए तलवार उठा ली। मामले की जानकारी फुटेज और तस्वीरें सामने आने के बाद हुई। महमूद हुसैन ने तलवार से केक काटने की तस्वीरें शान से फेसबुक पर भी डालीं। नेता जी के जन्मदिन के मौके पर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर कुछ देर के लिए सीएम एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे थे।
बता दें कि, जेडीएस इन दिनों चर्चा में है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का अपराधियों को बेरहमी से मारने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में कही गई बात पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों को लेकर थी। साउथ कर्नाटक में जेडीएस कार्यकर्ता एच प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। प्रकाश की गाड़ी का पीछा करते हुए हमला किया गया। प्रकाश मद्दुर के लिए निकले थे। प्रकाश की हत्या के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने जांच के आदेश दिए थे।
इसके बाद ही कुमारस्वामी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया था। मामले का वीडियो समचार एजेंसी एएनआई के जरिए सामने आया था। वीडियो में स्वामी को कहते सुना गया था कि, ‘प्रकाश बहुत अच्छा आदमी था। पता नहीं उन्होंने उसे क्यों मार दिया। आरोपियों को शूटआउट कर बेरहमी से मार दो। कोई दिक्कत नहीं होगी’। हालांकि इसके बाद कुमारस्वामी की सफाई भी इस पर सामने आई थी। उन्होंने कहा कि, ‘मैं उस समय भावुक था। बेरहमी से मार दो कहना मेरा आदेश नहीं था। आरोपी जमानत पर छूटे थे। अपराधियों ने जमानत का दुरुपयोग किया’।
प्रकाश पर चार लोगों ने पीछा कर हमला किया था। हमला करने वालों ने प्रकाश की कार रोककर उन पर गोलियां बरसाई थीं। प्रकाश को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। जहां प्रकाश की मौत हो गई। प्रकाश पर हमला करने वालों में से दो पर पहले से ही हत्या का केस चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।
JDS leader caught on camera cutting his birthday cake with a sword, not just that, Mahmood Hussain even flaunted pictures and videos on Facebook @dpkBopanna with details pic.twitter.com/yong1b0Xju
— TIMES NOW (@TimesNow) December 26, 2018

