अज्ञात व्यक्तियों ने यहां पास स्थित एक पुलिस थाने को कथित रूप से निशाना बनाते हुए आज एक देशी बम फेंका। यद्यपि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि बम चकरक्कल पुलिस थाने से करीब 50 मीटर दूर फटा। पुलिस ने कहा, ‘‘ऐसा संभव है कि थाने को निशाना बनाया गया हो क्योंकि उस सड़क पर अन्य कोई इमारत नहीं है।’’ पुलिस ने बताया कि घटना तड़के सवा चार बजे हुई। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कर्नाटक: उपद्रवियों ने फेंका पुलिस थाने के पास देसी बम
घटना तड़के सवा चार बजे हुई। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई
Written by भाषा
कन्नूर

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा बेंगलुरु समाचार (Bangalore News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 07-07-2016 at 17:55 IST