जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने शनिवार (27 अगस्त) को एक कान्स्टेबल की हत्या कर दी। जिस कान्सटेबल को गोली मारी गईं उसका नाम खुर्शीद अहमद था। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह-सुबह 3 बजे की है। उस वक्त खुर्शीद अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकल रहा था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की ही सुबह कान्स्टेबल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो दिन पहले लोगों की भीड़ में से एक आंतकी ने ग्रेनेड हमला किया गया था। आतंकी की तरफ से दो ग्रेनेड फेंके गए थे। इसमें लोगों को काबू में कर रहे सुरक्षा जवानों में से 15 लोग जख्मी हो गए थे।
कश्मीर में हालात हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद बिगड़े थे। अबतक 80 से ज्यादा लोग मर चुके हैं और 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इसमें फोर्स के लोग भी शामिल हैं। विरोध कर रहे लोग लगातार पुलिस और सेना को निशाना बना रहे हैं। मामले को शांत करने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी कश्मीर की यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा था कि जल्द ही पेलेट गन को बंद करके किसी और हथियार को शामिल किया जाएगा। कश्मीर के लोग पेलेट गन के इस्तेमाल का लगातार विरोध कर रहे हैं। इससे कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।
J&K:Wreath laying ceremony of police constable Khursheed Ahmed who was shot dead by terrorists in Pulwama(Koil)today pic.twitter.com/iGj29QKFiz
— ANI (@ANI) August 27, 2016
https://youtu.be/dHUhVjbv4s0
