सीमापार से युद्धविराम तोड़कर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में सोमवार को एक छह साल के बच्चे की और एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। इनके अलावा नौ अन्य घायल हो गए। पाक की ओर से जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अर्धसैनिक बलों की पोस्ट और आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने आरएस पुरा, कनाचक, अरनिया, सुचेतगढ़, परगवाल सब सेक्टर्स में छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की। साथ ही 25 बॉर्डर आउट पोस्ट पर मोर्टार बम भी बरसाए। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात से गोलीबारी शुरू हुई जो सोमवार दोपहर तक जारी रही। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे की फायरिंग में विकी कुमार नाम का एक लड़का मारा गया। ऐसा आरएस पुरा के लालियाल गांव को निशाना बनाए जाने के कारण हुआ।
जिस आर्मी वेल्फेयर फंड में 5 करोड़ रुपए जमा करवाएंगे करण जौहर, उसमें दो महीने में जमा हुए सिर्फ 1.4 करोड़ रुपए:
विकी कुमार का परिवार बिहार का रहने वाला है और मजदूरी के यहां आया हुआ था। उसे मोर्टार के टुकड़ों से चोट लगी। अधिकारियों ने बताया कि मारा गया लड़का रातभर बंकर में छुपा रहा था और सुबह जैसे ही वह खेलने के लिए बाहर आया मोर्टार का टुकड़ा उसे आकर लग गया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले बीएसएफ कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि सुशील कुमार के गले पर मोर्टार लगा। उन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग में नौ लोग घायल भी हो गए, इनमें से एक महिला की हालत नाजुक है। पाक की फायरिंग का बीएसएफ बराबर जवाब दे रही है।
J&K: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, आरएस पुरा सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक BSF जवान की मौत
बहरीन यात्रा पर गए हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने बीएसएफ के डीजी केके शर्मा से बात की है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी है। राजनाथ ने ट्वीट किया, ”बीएसएफ मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। मैं बीएसएफ जवान सुशील कुमार के साहस और बलिदान का सम्मान करता हूं।”
शहीद BSF जवान गुरनाम सिंह की बहन की पीएम मोदी से अपील- मेरे भाई के नाम से बने ‘स्पेशल’ हॉस्पिटल
जम्मू के डिप्टी कमिश्नर सिमरनदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की फायरिंग में 30 पालतू पशु भी मारे गए और 130 घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। घरों और अन्य संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को दावा किया कि भारत की ओर से की गई फायरिंग में एक नाबालिग लड़की सहित दो लोगों की मौत हो गई।