जम्मू-कश्मीर के कठुआ और बोबिया में शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार फायरिंक के बाद से प्रशासन ने बॉर्डर के नजदीक पड़ने वाले गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया है। बोबिया पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजर और बीएसएफ में शुक्रवार को लगातार फायरिंग हो रही है। डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार फायरिंग के चलते प्रशासन ने बोबिया के गावों को खाली करवाने का फैसला किया गया है। गांववालों को बुलेटप्रूफ वाहनों में सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएफ ने तीन अलग-अलग जगहों पर फायरिंग में तीन पाकिस्तानी रेंजर मार गिराए और पांच को घायल कर दिया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस फायरिंग में एक बीएसएफ जवान भी घायल हो गया।
वीडियो में देखें- सेना का सर्च ऑपरेशन
पिछले 24 घंटे में पाकिस्तानी सेना ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारत की ओर से एलओसी पारकर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं में इजाफा हुआ है। भारतीय सेना ने 29 सितंबर को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। भारतीय सेना के डीजीएमओ ले. जनरल रणबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी थी। सिंह ने बताया था कि सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने पीओके स्थित कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के इस दावे का खंडन किया है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि भारत ने पीओके में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया। सीमा पर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। इसमें पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए थे।
Read Also: पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भारत ने दिया कड़ा जवाब, ढेर किए तीन पाक रेंजर, पांच घायल
Kathua, J&K : Border villagers being moved to safer places in bulletproof vehicles after Pakistan violates ceasefire pic.twitter.com/AkmTDFcTo1
— ANI (@ANI) October 21, 2016