बाबा राम रहीम को टीवी, फिल्म और कई जगह स्टेज पर देखा होगा। उनकी आकर्षक वेशभूषा, फिल्मों में उनका बड़ा व्यक्तित्व और उनकी 300 से ज्यादा कारों का काफिला जिसके साथ वह पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में गए थे, इससे उन्होंने अपने अनुयायियों को मोहित कर दिया। सबका ध्यान केवल गुरुमीत राम रहीम पर केंद्रित किया गया है, क्या आपने कभी उनकी पत्नी को देखा है? राम रहीम के परिवार के कुछ फोटो अक्सर सोशल मीडिया में दिखते रहते हैं। कभी-कभी राम रहीम को अपनी बेटियों और दामादों के साथ इवेन्ट्स में भी देखा जाता है। गुरमीत राम रहीम की पत्नी हरजीत कौर इतनी सिंपल रहती हैं कि अगर वह प्रोग्राम में मौजूद भी हों तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। जब अदालत ने शुक्रवार (25 अगस्त) को बलात्कार के मामले में राम रहीम को दोषी ठहराया और बाद में उन्हें रोहतक जेल भेज दिया। उस समय उनकी दत्तक बेटी हनीप्रीत हेलिकॉप्टर में उनके साथ बैठी हुई थीं।
फिर ऐसा क्या है कि राम रहीम की पत्नी ही लोगों की नजरों से दूर हैं? क्या ऐसा जानबूझकर किया गया है। क्या ऐसा तयशुदा तरीके से किया गया है और इसके पीछे कोई सोची समझी मंशा है या फिर खुद उनकी पत्नी ऐसा नहीं होने देना चाहती हैं। फिर वो क्या वजह हो सकती है कि बाबा की पत्नी लोगों के सामने आने से और लाइमलाइट से बचती रही हैं। इस प्रश्न का सवाल अभी तक नहीं मिला है।
इसे लेकर डेरा सच्चा सोदा के अनुयायियों का अलग अलग तर्क है। कुछ सच्चा सोदा प्रेमी कहते हैं कि वह डेरा का पब्लिक प्रोग्राम्स में हिस्सा लेती हैं, तो कुछ का कहना है कि उनके बारे में सुना तो है पर कभी देखा नहीं है। डेरा सच्चा सौदा का अनुयायी कहती हैं कि उन्होंने पिछले पांच साल से किसी भी सार्वजनिक सभा में राम रहीम की पत्नी को नहीं देखा है। वह इतने सादे तरीके से रहती हैं कि अगर वह प्रोग्राम में मौजूद भी हों तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
गुरमीत राम रहीम ने 10वीं की पढ़ाई छोड़ने के बाद हरजीत कौर से शादी कर ली थी। हरजीत कौर से दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों के नाम चरणप्रीत और अमरप्रीत हैं। बेटे का नाम जसमीत सिंह है। इसके अलावा बाबा ने एक लड़की को गोद भी लिया जो उनकी मुंहबोली बेटी है। इसका नाम है प्रियंका तनेजा जिसे अब हनीप्रीत के नाम से जाना जाता है। बाबा के सबसे करीब उनकी यह मुंहबोली बेटी ही बताई जाती है।